वेंकैया नायडू
मुप्पवरपु वेंकैया नायडू
जन्म: 1 जुलाई 1949
वैंकेया नायडू 13 वे उप राष्ट्रपति बने हैं उन्होंने कांग्रेस के गोपाल कृष्ण गांधी को इस चुनाव में हराया है यह गोपाल कृष्ण गांधी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी के वंशज हैं वैसे तो वैंकेया नायडू राजनीति में एक जाना माना नाम है और वह उप राष्ट्रपति बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री थे उनका कुछ जीवन परिचय हम नीचे लिख रहे हैं .
वैंकया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के चावट प्रेम में एक कम्मू परिवार में हुआ था उन्होंने वी आर हाई स्कूल नेल्लोर से स्कूल की शिक्षा पूरी की तथा वी आर कॉलेज से ही उन्होंने राजनीतिक अध्ययन में ग्रेजुएशन पूरा किया उसके बाद आंध्र विश्वविद्यालय विशाखापट्टनम से उन्होंने law में डिग्री हासिल की उनकी राजनीतिक यात्रा यही कॉलेज से ही प्रारंभ हो गई थी वह कॉलेज में ही छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे
वह आंध्र प्रदेश के छात्र संघ समिति के संयोजक भी रहे हैं
वह 2002 से 2004 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा कई विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं
वैंकेया नायडू का परिवार
पुत्री- दीपा वेंकट
पुत्र- हर्षवर्धन नायडू
माता - रमन्ना
पिता- रांगेय नायडू
पत्नी - उषा
वैंकया नायडू छात्र जीवन से ही राजनीति में अपनी पहचान बनाने लगे थे वह आंध्र विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी चुने गए उन्होंने 1972 के जय आंध्र आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वह बड़े राजनेताओं की नजर में आ गए इसके साथ ही उन्होंने नेल्लोर के आंदोलन में सक्रिय रुप से भाग लेते हुए विजयवाड़ा में भी आंदोलन का नेतृत्व किया
उन पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा का प्रभाव पड़ा और इमरजेंसी के दौरान विरोध में सड़कों पर उतर आए तब गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया
आपातकाल के बाद जेल से बाहर आने पर उन्हें 1977 से 1980 तक जनता पार्टी की युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया
वह शुरू से ही RSS के प्रभाव में भी रहे आगे चलकर उन्होंने BJP में अपनी राजनीतिक कैरियर को आगे बढ़ाया तब 2002 से 2004 तक उन्हें बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया साथ ही वे केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे और नरेंद्र मोदी की सरकार के
अंतर्गत शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया।
1973 -1974 : छात्रसंघ अध्यक्ष आंध्र विश्वविद्यालय
1974 : संयोजक, लोक नायक जय प्रकाश नारायण युवजन छात्र संघर्ष समिति, आंध्र प्रदेश
1977-1980 : अध्यक्ष, जनता पार्टी की युवा शाखा, आंध्र प्रदेश
1978-85 : सदस्य, विधान सभा, आंध्र प्रदेश (दो बार)
1980-1985 : नेता, आंध्र प्रदेश भाजपा विधायक दल
1985-1988 : महासचिव, आंध्र प्रदेश राज्य भाजपा
1988-1993 : अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश राज्य भाजपा
1993 - सितंबर, 2000 : राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी, सचिव, भाजपा संसदीय बोर्ड, सचिव, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति, भाजपा के प्रवक्ता
1998 के बाद : सदस्य, कर्नाटक से राज्यसभा (तीन बार)
1 जुलाई 2002 से 30 सितंबर 2000 : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री
1 जुलाई 2002 से 5 अक्टूबर 2004 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अप्रैल 2005 के बाद : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
26 मई 2014 - 2017 : शहरी विकास, गृहनिर्माण एवं गरीबी निवारण और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री
2016–2017 : सूचना एवं प्रसारण मंत्री
5 अगस्त 2017 भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
Comments
Post a Comment