कतर :अमेरिका का अगला संभावित शिकार कतर अरब महाद्वीप में एक छोटा सा देश है यह देश आजकल अंतर्राष्ट्रीय खबरों में कुछ ज्यादा ही है। कतर एक छोटा सा देश है जिसकी मूल जनसंख्या लगभग 25 लाख ही है यह तेल और प्राकृतिक गैस संसाधन से भरपूर देश है यहां आज भी राजशाही शासन है अभी एक संविधान बनाया गया है लेकिन नियम राजशाही के अनुसार ही चलते हैं कुछ समय पहले तक कतर एक गरीब देश था यहां पाई जाने वाली जनजातियां देहाती जैसा जीवन व्यतीत करते थे लेकिन यहां के नए राजा ने अपनी जनता के लिए खजाना खोल दिया और शिक्षा पर हेल्थ केयर सेक्टर में बहुत अधिक काम किया कतर में वहां के निवासियों के लिए शिक्षा मुफ्त है साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से मुफ्त हैं आज कतर एक पूरी तरह से शहरी देश बन चुका है आज से महज 40 साल पहले तक यह एक ग्रामीण देश था जहां लोग अपने ऊपर भेड़ों के साथ रहते थे लेकिन यहां निकले तेल और प्राकृतिक गैस की बिक्री से कतर के पास बेशुमार दौलत आ गई और यहां के राजघराने ने इस पैसे को जनता के लिए खर्च करना शुरू कर दिया आज कतर का मानव विकास सूचकांक सूची में बहुत ज्यादा है और कतर के आम नागरिक की वार्षि...